Friday, 28 January 2022

परेशान हुए टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर ! जानिए आखिर क्यों कह रहे हैं "अब मैं क्या करूँ " !


टेलीविज़न एक्टर एलन कपूर वैसे तो काफी खुशमिज़ाज़ और ज़िंदादिल हैं। आये दिन अपने इंस्टाग्राम पर एलन वीडियोस भी शेयर करते रहते हैं ।  सीरिअल्स में भी एलन काफी धूम मचा रहे हैं फिर भी क्यों एलन परेशान हैं। कौन सी बात एलन को परेशान कर रही हैं। आखिर क्यों बार बार एलन कह रहे हैं 'अब मैं क्या करूँ' । तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हैं माजरा। दरअसल एलन बहुत ही जल्द अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रहे हैं उनकी आनेवाली शार्ट फ़िल्म में , जिसका नाम हैं ' अब मैं क्या करूँ ' .जिसे मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनाया गया हैं।

जी हां , फिल्मे, टेलीविज़न और अब शार्ट फ़िल्म  की धुँएधार पारी , एलन ने अपने नाम कर ली हैं। फ़िल्म में ये काफी परेशान रहते हैं जिसकी जिंदगी एक वक्त में बड़ी हसीन हुआ करती थी लेकिन बदकिस्मती के चलते सब कुछ बिगड़ जाता हैं और फिर एलन अपने प्रोफेशनल लाइफ से लड़ रहे हैं। शार्ट फ़िल्म में भले उलझे हुए लेकिन अभिनय में काफी सुलझे हुए एलन का अभिनय काफी अच्छा हैं। इस शार्ट फ़िल्म में एलन के साथ एक्ट्रेस प्रियंका तिवारी जो काफी टीवी सीरिअल्स में आ चुकी हैं इसके अलावा प्रियंका तिवारी यूट्यूब सेंसेशनल हैं। एक्ट्रेस स्नेहा राइकर भी इस शार्ट फ़िल्म में एलन की बॉस का किरदार निभा रही हैं।  
मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 के बैनर तले बनी इस शार्ट फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं संतोष गुप्ता और शार्ट फ़िल्म की डायरेक्टर हैं काम्या पांडे। आपको बता दे कि मेड इन इंडिया पिक्चर्स और स्काई 247 मिलकर इस साल 57 शार्ट फिल्मे लेकर आ रहे हैं। और खास बात इन शार्ट फिल्मो की ये होगी कि इन सारे शार्ट फिल्मों की डायरेक्टर सारी महिला निर्देशक ही होंगी,  ऐसा कहना हैं प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता का । हाल ही में 'अब मैं क्या करूँ' का पोस्टर लॉन्च हुआ जहाँ पर सारे स्टार कास्ट मौजूद थे।
इस शॉर्ट फ़िल्म को अंकुर यादव ने लिखा है और सिनेमाटोग्राफी राज गिल ने की है।  संपादन संदीप बॉम्बले और अंकित पेडनेकर द्वारा किया गया है, कार्यकारी निर्माता पूजा अवधेश सिंह हैं और मार्केटिंग हेड अभिषेक शर्मा हैं।  कास्टिंग पिनेकल सेलेब्रिटी मैनेजमेंट द्वारा की गयी हैं।

Thursday, 20 January 2022

अभिनेत्यांचे हक्क आणि हक्कांची अंमलबजावणी सुनिश्चित करण्यासाठी CINTAA कामगार आयुक्तांची भेट घेते


  भारतातील कोविड-19 च्या तिसर्‍या लाटेच्या पार्श्वभूमीवर नियमांमधील बदलांबाबतच्या चिंतेवर चर्चा करण्यासाठी आणि कलाकारांसमोरील अनेक आव्हानांना तोंड देण्यासाठी, सहसचिव संजय भाटिया, सचिव, कामगार विभाग श्रीमती विनीता वेद सिंघल -I a s.
  प्रधान सचिव. सीईओ सतीश वासन आणि कार्यकारी समिती सदस्य हेतल परमार यांच्यासह CINTAA मान्यवरांनी कामगार भवन, बीकेसी येथे कामगार आयुक्त शिरीन येस लोखंडे यांची भेट घेतली.



  माननीय कामगार आयुक्तांनी संबोधित केलेल्या प्रमुख समस्या पुढीलप्रमाणे होत्या:

  • जे अभिनेते एका महिन्यात सात दिवसांपेक्षा कमी काम करतात त्यांना कराराखाली आणले जाईल आणि 30 दिवसांच्या आत पैसे दिले जातील.
  • मुलांनी दिवसातून 8 तासांपेक्षा जास्त काम करू नये आणि योग्य मार्गदर्शक तत्त्वे असावीत.
  • अभिनेत्यांना लवकरात लवकर कंत्राटी कागदपत्रे देण्यात यावीत.

  • शुटिंग शिफ्टच्या विचित्र तासांच्या बाबतीत जसे की खूप लवकर कॉल टाइम्स आणि रात्री उशिरा पॅक अप अशा महिला आणि बाल कलाकारांना त्यांच्या घरातून पिक-अप आणि ड्रॉप-ऑफ प्रदान करा.
  • एकसमान करारासाठी विनंती.  आणि ब्रॉडकास्टरचा पक्ष करार म्हणून समावेश करा.

 • अतिरिक्त आयुक्त तयार असले पाहिजे जेणेकरुन पेमेंटमध्ये होणारा विलंब आणि चूक करणाऱ्या उत्पादकाच्या गोष्टींवर लक्ष ठेवता येईल.

 कलाकारांना प्रथम निर्मात्यांनी कराराची अनैच्छिक प्रत दिली पाहिजे.  दोन्हीकडे कराराची प्रत सारखीच असायला हवी यावर भर दिला पाहिजे.



 अभिनेत्यांना लवकरात लवकर न्याय मिळावा, त्यांचे हक्क मिळावेत यासाठी कामगार आयुक्तांना लेखी निषेध पत्र देण्यात आले.


Tuesday, 18 January 2022

*फिल्म 'खेल खेल में' के जरिये टीवी एक्टर गौरव बजाज की शार्ट फिल्म में एंट्री ! सिंगर अरमान मालिक के साथ भी आनेवाले हैं एक म्यूजिक वीडियो में ।


टेलीविज़न की दुनिया का नामचीन चेहरा , जिसकी पर्सनालिटी में जितना दम हैं उतना ही वजन उनकी अदाकारी में हैं। जी हां , एक्टर गौरव बजाज जो काफी टीवी सीरियल के जरिये अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुके हैं। अब गौरव की एक तूफानी पारी की शुरुवात हो रही हैं एक शार्ट फ़िल्म में। जिसका नाम हैं ' खेल खेल में '।
जिसे 'मेड इन इंडिया पिक्चर्स' और 'स्काई247' प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया हैं।





हाल ही में ये शार्ट फिल्म सोशल मीडिया पर रिलीज की गई हैं। जिसकी शूटिंग हाल ही में मुम्बई में की गई।आपको बता दे कि 'खेल खेल में ' गौरव की पहली शार्ट फिल्म हैं, जिसके लिए वो बेहद उत्साहित हैं, फिल्म में अपने अनुभव के बारे में गौरव कहते हैं कि " बहुत अच्छा लगा शार्ट फिल्म में काम करके। हमने दिन में शूट किया और मेरे लिए चुनौती ये थी कि बिना मेकअप और बिना स्टाइलिंग के मुझे अपने किरदार में रहना था जो मुझे शुरू में बड़ा अजीब लग रहा था लेकिन जब मैंने बाद में पूरी क्लिप देखी तो मुझे लगा कि इससे बेहतर और कुछ हो नही सकता । मेरे लिए ये किरदार मेरी अभिनय क्षमता को और निखार गया" ।

इसके अलावा आपको बता दे कि गौरव सिंगर अरमान मलिक के साथ भी हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो खत्म कर चुके हैं । इस गाने को अरमान मलिक ने गाया हैं। गौरव बजाज और एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा को इस म्यूजिक वीडियो में फीचर किया गया हैं जो एक बंगाली गाना हैं । जिसकी शूटिंग कोलकाता में हुई हैं। एक्टर गौरव बजाज के लिए ये बंगाली म्यूजिक वीडियो भी एक अलग अनुभव रहा हैं। और तो और गौरव बहुत ही जल्द एक और रोमांटिक म्यूजिक सांग में दिखाई देनेवाले हैं ।जिसपर अभी भी थोड़ा काम बाकी हैं।

सीरियल की बात करे तो गौरव अभी एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं जिससे वो वापस टेलीविजन की दुनिया मे धमाल मचा सके, और तो और इस साल के मिड तक गौरव की एक वेब सीरीज रिलीज होनेवाली हैं जो एक खूबसूरत कहानी हैं जिसमें गौरव का ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो आज तक उन्होंने नही किया और जिस रोल को वो हमेशा से निभाना चाहते थे। जिसके लिए गौरव बेहद उत्साहित हैं।

Friday, 14 January 2022

कोरोना लॉकडाउन पर एक दिलचस्प कहानी को लेकर वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले ने बनाई एक शार्ट फ़िल्म, किया बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को कास्ट !





मायानगरी में कहते न कि अगर शुरुवात अच्छी हो तो सफर के रास्ते भी आसान हो जाते हैं, और अगर साथ दिलचस्प हो तो रास्ते भी आसानी से कट जाते हैं। जी ही एक्ट्रेस रुपाली सूरी उन्ही में से एक हैं जिन्होंने अपने कैरियर के शुरुवात में एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह के साथ एक इंटर नेशनल फीचर फिल्म 'डैड होल्ड माय हैंड' में काम किया और काफी सराही गयी और अब वेटेरन एक्टर विक्रम गोखले की डायरेक्शन में बनी शार्ट फ़िल्म ' कुछ सीखे' में रुपाली दिखाई देने वाली हैं।


लॉक डाउन में पति पत्नी के रिश्ते पर बनी इस शार्ट फ़िल्म को खुद विक्रम गोखले ने लिखा हैं, एडिट किया हैं, कंपोज़ किया हैं और डायरेक्शन भी दिया हैं। जब दुनिया लॉक डाउन में घरों में कैद थी, कही घरों में रिश्ते मजबूत हो रहे थे तो कही उन्ही रिश्तों में कड़वाहट आ रही थी । पति और पत्नी के खट्टी मीठी अनबन को बहुत ही खूबसूरती से विक्रम जी ने कैमरे में उतारा हैं ।कहानी के बारे में  विक्रम गोखले कहते हैं "  जहाँ एक महिला घर की रसोई संभालती हैं  और पुरुष बाहर का काम करते हैं। लेकिन  लॉक डाउन के वक़्त पुरुष भी रसोई के काम में मदद कर रहे थे। पर मजबूरी में घरों में बैठकर रोजमर्रा के कामो को कर बोर भी हो रहे थे ऐसे में बर्तन धोकर, खाना बनाकर पति को ये एहसास होता हैं कि घर के काम मे भी बहुत शिद्दत और मेहनत लगती हैं जो आसान नही हैं । यहां हम कुछ दिनों से घर मे बैठकर रसोई और घर का काम संभाल नही पा रहे हैं और वही बीवियां सब कुछ सैक्रिफाइस कर अपना पूरा वक़्त घर को बनाने में देती हैं " । पति और पत्नी के मीठे नोंक झोंक की फ़िल्म 'कुछ सीखे' एक सोशल मेसेज देती हैं कि महिला के समर्पण और त्याग का अहसास पुरुषों को होना चाहिए ।

एक्ट्रेस रुपाली सूरी भी विक्रम सर की इस फिल्म में काम करके बेहद उत्साहित है इतना ही नही रुपाली ने विक्रम गोखले के साथ एक और फ़िल्म की हैं जिसका नाम हैं 'आर्गेनिक दोस्ती ' जो एक युवा महिला और एक वृद्ध पुरुष के नेक दोस्ती के रिश्ते को दर्शाती हैं । इस फ़िल्म में विक्रम गोखले ने अभिनय भी किया हैं। विक्रम जी के बारे में रुपाली कहती है कि " विक्रम सर अपने आप में एक्टिंग की इंस्टिट्यूट हैं मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा हैं वो मुझे डांटते भी हैं लेकिन उनकी डांट में भी बहुत ज्ञान हैं। वो उन एक्टर्स में से हैं जो कला की गहराई को समझते हैं और उसी में रहकर काम करते हैं। उनके साथ रहकर मेरी एक्टिंग की पिलर मजबूत हो गयी हैं " ।

वही रुपाली सूरी के बारें में विक्रम गोखले कहते हैं कि " रुपाली एक बहुत अच्छी अदाकारा हैं । वो एक अच्छी स्टूडेंट हैं । बातों को बहुत ही बारीकी से सुनती और समझती हैं। अगर उसे एक अच्छा निर्देशन मिलेगा तो वो आगे कमाल करेगी " ।

आपको बता दे कि विक्रम गोखले एक वेब सीरीज को लिख रहे हैं जिसमें रुपाली दिखाई दे सकती हैं । इसके अलावा रुपाली बहुत ही जल्द अच्छे प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी।

Wednesday, 29 December 2021

बेटे की शादी के बाद काम पर लौट एक्टर मिलिंद गुणाजी। पर्यावरण संरक्षण औऱ पक्षी बचाओ के खास प्रदर्शनी में हुए शामिल !


एक एक्टर, एक राइटर और एक होस्ट होने के साथ साथ मिलिंद गुणाजी एक उम्दा फोटोग्राफर भी है इस बात का जिक्र उन्होंने बहुत बार किया हैं । मिलिंद के पास उनके द्वारा निकाले गए 2 से 3 हजार अद्भुत चिड़ियों के फोटोज का कलेक्शन हैं। जिसकी प्रदर्शनी शायद बहुत ही जल्द मिलिंद करे।  हाल ही में सिंधुदुर्ग में बेटे के शादी और मुम्बई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद मिलिंद वापस अपने काम पर लौट आये हैं । लेकिन इस बार उनका ये काम उनका जुनून हैं।


जी हाँ पर्यावरण संरक्षण और पक्षी बचाओ जैसे नेक कॉज से मिलिंद हमेशा जुड़े रहते हैं। और जहाँ क्यूरेटेड 100 पक्षियों की खूबसूरत फोटोग्राफी की प्रदर्शनी वो भी एक सामाजिक संदेश के साथ हो तो मिलिंद जरूर वहाँ पहुँचते हैं । तभी तो मुकेश पारपियानी-क्यूरेटेड 100 चुनिंदा फ़ोटोग्राफ़रों द्वारा के खजाने से रखी फोटो प्रदर्शनी ‘ बर्ड्स एज़ मैसेंजर ऑफ़ पीस ‘ के इस खास प्रदर्शनी में मिलिंद गुणाजी ने भाग लिया। मिलिंद कहते हैं कि " मुझे बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक रहा हैं । मेरे पिताजी ने मुझे बचपन मे ही तीन ब्लैक एंड वाइट कैमरा दिया था। उनका कहना था कि मेरी फ्रेमिंग बहुत कमाल की हैं। जब मैं महाराष्ट्र के खूबसूरत किलों और पर्यटक स्थानों पर ट्रेकिंग के लिए जाता था तब मैंने बहुत तस्वीरें कैप्चर की । एक बार मैं अपने शो भटकान्ति के शूट के लिए अलीबाग के कोलाबा किले के खोज के दौरान जान बचते बचा, तब हाई टाइड के चलते मै लगभग डूबते डूबते बचा जो मेरी जिंदगी का बहुत डरावना पल था । "


आपको बता दे कि मिलिंद गुणाजी अनीस बज्मी के निर्देशन में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2', राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत 'हिट', ब्रूस ली के हमशक्ल और अली फजल के साथ 'विंग्स ऑफ गोल्ड' ,अजय देवगन के साथ एक प्रोजेक्ट कर रहे हैं जिसकी घोषणा जल्द ही होगी और एक शीर्ष बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक वेब सीरीज कर रहे हैं । इसके साथ साथ वे महाराष्ट्र सरकार के वन और वन्यजीव के ब्रांड एंबेसडर  भी रह चुके हैं। मिलिंद महाराष्ट्र  टूरिज्म के कमिटी मेंबर में हैं जहाँ वो पर्यटन और फोर्ट (किला) के विकास में भी अद्भुत भूमिका निभाते हैं ।

Monday, 20 December 2021

काला घोड़ा आर्ट कार्ट (KGAK) के जरिये मिलेगी लाखों छोटे-मोटे कारीगरों को मदद, महामारी से भुगते खामियाजे की अब होगी भरपाई !







काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल फरवरी में वापसी कर रहा हैं। और ये काला घोड़ा अपनी थीम उड़ान के साथ पंख फैलाकर उड़ने के लिए तैयार है क्योंकि ये फेस्टिवल कला के उत्सव को सेलिब्रेट करने का एक नोबल कॉज हैं। महामारी के चलते जिन व्यापारियों पर आर्थिक तंगी की मार पड़ी हुई थी अब काला घोड़ा आर्ट कार्ट में मुँह की बोली लगाकर आर्थिक लाभ मिलने में उन्हेंमदद मिल पाएगी,जो 10 दिसंबर 2021 से 30 नवंबर 2022 तक चलेगा।


काला घोड़ा आर्ट कार्ट ऑनलाइन ऐसे छोटे-मोटे मार्केट चालकों के लिए जीवनदान प्रदान करता हैं जो अपने अनूठे और अद्भुत हस्तकला की कारीगरी को लोगों के सामने लाना चाहते हैं,तो ऐसे में ऑनलाइन के जरिए उनकी ये मेहनत लाखों लोगों के सामने आसानी से आ सकती हैं और इस महामारी से हुए नुकसान की भरपाई भी हो सकती हैं।

काला घोड़ा एसोसिएशन की माननीय अध्यक्ष ब्रिंदा मिलर कहती हैं कि "आर्ट कार्ट के माध्यम से हमारा प्रयास शिल्पकारों की अनूठी कलाओ और कृतियों को सामने लाना है।  काला घोड़ा आर्ट कार्ट साल भर चलेगा जो फरवरी के केवल नौ दिनों तक ही सीमित नहीं रहेगा । इस कार्ट की मदद से छोटे कारीगरों को उनका जीवन बसर करने में मदद मिलेगी "।


काला घोड़ा आर्ट कार्ट में जिन शिल्पकारों की अद्भुत कला को लोग भुला चुके हैं उनके द्वारा बनाये गए परिधान से लेकर, गहने,स्कार्फ, शर्ट और घर के जरूरी सामान सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध होंगे। यहां पर 500 आवेदकों में से देश के प्रतिभाशाली और भारतीय कला से सुसज्जित  धनी ऐसे 50 कारिगिरीयों को चुना गया जो अपनी बनाई हुई अद्भुत कारीगिरी को दिखाएंगे। "इस कार्ट साइट पर बहुत सारे स्टाल्स प्रदर्शक विशेष हैं जो भारत के कई राज्य से होंगे। हमारा ज्यादातर झुकाव क्राफ्टमैंनशिप की तरफ हैं और हम पर्यावरण सम्बंन्धित ,आधुनिक युग में इस्तेमाल की जा रही वस्तुओँ की तरफ ज्यादा फोकस्ड है जो हमारी भारतीय पारंपरिक कला शैली को प्रस्तुत करता हैं" । मयंक वलेशाह जी काला घोड़ा आर्ट कार्ट के क्यूरेटर  का कहना हैं।

 
इस बार जो-जो इस कार्ट पर आएंगे खासकर तौर पर उन्हें हरियाणा के हिसार से हाथ की कढ़ाई किये हुए जूते, सूखे पत्तों से साड़ियों पर बनाई हुई प्रिंट, अहमदाबाद के बनाये हुए बैग्स जो प्लास्टिक वेस्ट से बनी होंगी, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से विंड चाइम्स और लैंप जो सुखी लौकी और पेपर से बने होंगे, ऐसे कुछ अद्वितीय वस्तुएं मिलेंगी।

इस साल हमे ऐसा ग्लोबल प्लेटफार्म देखने के लिए मिलेगा जहां पर एक ही मंच पर एकलौते या सामूहिक तौर पर आए हुए कलाकृतियों में एक बात सबसे ज्यादा सामान्य होगी और वो है उनके द्वारा हमारी पारंपरिक बुनाई पर दिया गया महत्व, आधुनिक जीवन शैली में भी पुराने संस्कृति और कला से जुड़ी सामानों का किस तरह उपयोग हो और कैसे भारत की संस्कृति इनके माध्यम से उजागर हो और लोगो तक पहुचे, ये काला घोड़ा आर्ट कार्ट की खासियत होगी। ब्रिंदा मिलर ये भी कहती हैं " वातावरण को शुद्ध और हरित बनाये रखने के साथ ही पशु मित्रवत संघों को भी प्रदर्शित करने का आग्रह किया यहाँ किया गया है।  काला घोड़ा आर्ट कार्ट में हम लगातार उन लोगों की मदद करने में भी सक्षम हैं जो इस दुनिया को बेहतर बनाने में हम सभी की मदद करते हैं," ।

Saturday, 18 December 2021

NCPA मध्ये दाखवले 100 अदभुत पक्ष्यांचे छायाचित्रण, समाजाला दिला खास संदेश, गायक सुदेश भोसले यांनी आपल्या गायनाने बांधली गाठ!

  



सुदेश भोंसलेशिखा मल्होत्रानिहारिका रायजादा आणि डॉअनुषा श्रीनिवासन अय्यर यांनी आज पिरामल आर्ट गॅलरीत मुकेश पारपियानी-क्युरेट केलेल्या 100 निवडक छायाचित्रकारांद्वारे 100 आश्चर्यकारक छायाचित्रकारांद्वारे शांततेचे संदेशवाहक म्हणून पक्ष्यांच्या उद्घाटनाला उपस्थित होतेसुदेश भोसले यांची संक्रामक उर्जाचातुर्य आणि गायनाने सर्वांनाच मंत्रमुग्ध केलेज्येष्ठ छायाचित्रकार आणि पिरामल गॅलरीचे प्रमुखमुकेश परपियानी यांनी गॅलरीमागची दृष्टी आणि पाहुण्यांना प्रत्येक क्षणाचा आनंद लुटता यावा यासाठी प्रदर्शन शेअर केलेएकूणचएक खरोखर घटनात्मक उद्घाटन.