Praveen Kapoor at Padmashree Mahendra Kapoor Chowk inauguration |
प्रसिद्ध पार्श्वगायक पद्मश्री महेंद्र कपूर के सम्मान में हाल ही में टर्नर रोड, सेंट मार्टिन्स रोड, बांद्रा वेस्ट के जंक्शन पर बने 'चौक' का अनावरण बाॅलीवुड अभिनेता जितेन्द्र, सुरेश वाडकर, जॉनी लीवर, उदित नारायण, दीपा नारायण, और मधुश्री के हाथो हुआ | महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर, बहु नीरजा रूहान कपूर, और पोते सिद्धांत कपूर इस मौके पर उपस्थित थे। महेंद्र कपूर के परिवार के सदस्य, शुभचिंतक और अन्य लोगों ने भी इस शुभ अवसर पे इक्ट्ठा होकर इस लम्हें को और भी यादगार बना दिया।
और अब कपूर परिवार की ये विरासत महेंद्र कपूर के बेटे रुहान महेंद्र कपूर और पोते सिद्धांत कपूर आगे बढा रहे है। दिवंगत महान पार्श्व गायक महेंद्र् कपूर के नाम को संगीत जगत और बिरादरी मे अपने योगदान से गौरवान्वित कर रहे है।
No comments:
Post a Comment